फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The echo of Lucknow at the national platform for women's leadership and urban innovation.

Lucknow News: महिला नेतृत्व और शहरी नवाचार में राष्ट्रीय मंच पर लखनऊ की गूंज

Fri, 04 Jul 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The echo of Lucknow at the national platform for women's leadership and urban innovation.
लखनऊ। हरियाणा के मानेसर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन में महापौर सुषमा खर्कवाल ने राजधानी में हो रहे शहरी विकास कार्यों और महिला नेतृत्व के सशक्त उदाहरणों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन




महापौर ने अपने संबोधन में बताया कि लखनऊ नगर निगम कूड़ा प्रबंधन के लिए 1200 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कर रहा है। इसके अलावा, स्मार्ट टॉयलेट्स, डिजिटल टैक्स व्यवस्था, ओपन जिम, वॉटर एटीएम और नागरिक सहभागिता ऐप्स के माध्यम से शहर में नवाचार को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहलें लखनऊ को स्मार्ट सिटी की दिशा में अग्रसर कर रही हैं।
विज्ञापन




महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

महिला सशक्तीकरण सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महापौर ने कहा कि अब महिलाएं नीतिगत निर्णयों में अहम भूमिका निभा रही हैं। सुझाव दिया कि महिला जनप्रतिनिधियों को जलवायु परिवर्तन, डिजिटल शासन और वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। साथ ही, राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे महिला प्रतिनिधियों को पर्याप्त संसाधन और अवसर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में देशभर से महापौर, पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष, नगर विकास अधिकारी और शहरी नियोजन विशेषज्ञ शामिल हुए। लखनऊ नगर निगम की ओर से महापौर के साथ पार्षद शैलेंद्र वर्मा और अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed