{"_id":"691f81ac0f379830ab0687de","slug":"the-east-wind-blew-in-the-bright-sunshine-and-fog-descended-as-the-evening-progressed-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1481561-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खिली धूप में चली पुरवाई, शाम ढलते ही छाई धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खिली धूप में चली पुरवाई, शाम ढलते ही छाई धुंध
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम अमौसी में कानपुर रोड पर छाई धुंध।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को पूरे दिन पूर्वा हवाएं चलीं। दिन में अच्छी धूप भी खिली रही। शाम ढलने के साथ ही हल्की धुंध का असर दिखाई दिया। माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन पूर्वा हवाओं के असर से सुबह और देर शाम हल्के कोहरे व धुंध का असर दिखाई देगा। दिन में छिटपुट बादल भी नजर आ सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक दिन व रात के तापमान में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। 23 नवंबर से प्रदेश में दोबारा पछुआ हवाओं का दाैर शुरू होने के संकेत हैं। पछुआ के प्रभावी होने से माैसम में दोबारा बदलाव की संभावना बनेगी। ठंड और गलन में भी इजाफा हो सकता है।
राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 27.8 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ 14 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ की हवा का हाल
बृहस्पतिवार को लखनऊ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 192 रहा। गोमतीनगर, तालकटोरा और अलीगंज में वायु गुणवत्ता सूचकांक क्रमश: 201, 222 और 230 अंक के साथ ऑरेंज श्रेणी में रहा, जो हवा की सेहत के हिसाब से खराब है। बाकी तीन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक पीली श्रेणी में रहा।
तालकटोरा- 230 - ऑरेंज- खराब
अलीगंज - 222 - ऑरेंज- खराब
गोमतीनगर- 201 - ऑरेंज- खराब
बीबीएयू- 165 - पीला- मध्यम
लालबाग- 154 - पीला- मध्यम
कुकरैल- 114 - पीला- मध्यम

बृहस्पतिवार की शाम अमौसी में कानपुर रोड पर छाई धुंध। - फोटो : संवाद