फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The drumstick plant is a treasure trove of nutrients.

Lucknow News: पोषक तत्वों का खजाना है सहजन का पौधा

Wed, 15 Jul 2026 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The drumstick plant is a treasure trove of nutrients.
पोषक तत्वों का खजाना है सहजन का पौधा
लखनऊ। वन विभाग ने मंगलवार को हनुमान सेतु मंदिर के पास सहजन भंडारे का आयोजन किया। इसका उद्देश्य सहजन के पोषक तत्वों के बारे में जागरूकता फैलाना था। अधिकारियों ने आम लोगों को निशुल्क सहजन के पौधे वितरित किए। मुख्य वन संरक्षक अदिति शर्मा ने बताया कि सहजन को आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों में ही सुपरफूड माना गया है। इसके पेड़, पत्तियां, फल और फूल सभी पोषक तत्वों से भरपूर हैं। समाज सेविका सुनैना चौधरी, डीएफओ सितांशु पांडेय और एसडीओ वन चंदन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। डीएफओ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 लोगों को पौधों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed