{"_id":"6716fb21c9cd8329c3086ba7","slug":"the-doctors-of-the-city-increased-the-pride-of-the-country-in-the-whole-world-lucknow-news-c-13-1-lko1020-923507-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहर के चिकित्सकों ने बढ़ाया पूरी दुनिया में देश का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहर के चिकित्सकों ने बढ़ाया पूरी दुनिया में देश का गौरव
Tue, 22 Oct 2024 06:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व स्तर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए अमेरिका के स्टैटर्ड फोर्ड विश्वविद्यालय के जरिए दुनिया भर के दो प्रतिशत काबिल वैज्ञानिकों में शामिल किए जाने पर शहर के तीन चिकित्सकों का सोमवार को सम्मान किया गया। इनमें एरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अब्बास अली मेहंदी, केजीएमयू के प्रो. आरके गर्ग और प्रो. सूर्यकांत शामिल रहे।
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसाइटी की ओर से ऐशबाग ईदगाह स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारे शहर के चिकित्सकों ने पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया है। शहर के तीन चिकित्सकों को विश्वस्तरीय अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। इससे पता चलता है कि देश में चिकित्सा शिक्षा काफी उच्च स्तर की है।
अध्यक्षता करते हुए ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि वैज्ञानिकाें के लिए सम्मान समारोह का मकसद युवाओं के अंदर शिक्षा हासिल करने का जज्बा पैदा करना है। डॉ. अम्मार रिजवी ने कहा कि हर इंसान को किसी भी तरह से अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चिकित्सक और वैज्ञानिक समाज के गौरव हैं क्योंकि वे धर्म और जाति से ऊपर उठकर इंसानियत की सेवा करते हैं। इस मौके पर प्रो. अब्बास अली मेंहदी, प्रो. आरके गर्ग ने अपने अनुभव साझा किए। सोसायटी के संयोजक अहमद उवैस नगरामी, डाॅ. अम्मार अनीस नगरामी व मौलाना मो. सुफयान निजामी आदि मौजूद रहे।