फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The director of Madhyanchal Corporation resigned: the chairman accepted the resignation conditionally, the director will work till September 2

मध्यांचल निगम के निदेशक ने दिया इस्तीफा : अध्यक्ष ने सशर्त मंजूर किया इस्तीफा, दो सितंबर तक कार्य करेंगे निदेशक

Fri, 24 Jun 2022 07:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Jun 2022 07:28 PM IST
सार

प्रदीप कक्कड़ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में विद्युत नियामक आयोग के एक अफसर के द्वारा अमर्यादित शब्दों के प्रहार से आहत होकर इस्तीफा दे दिया। निदेशक का अभी लगभग एक साल का सेवाकाल बाकी था।

विज्ञापन
The director of Madhyanchal Corporation resigned: the chairman accepted the resignation conditionally, the director will work till September 2
इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (कार्मिक प्रबंधक एवं प्रशासन) प्रदीप कक्कड़ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में विद्युत नियामक आयोग के एक अफसर के द्वारा अमर्यादित शब्दों के प्रहार से आहत होकर इस्तीफा दे दिया। निदेशक का अभी लगभग एक साल का सेवाकाल बाकी था। निदेशक के इस्तीफे को प्रमुख सचिव (ऊर्जा) एवं यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने सशर्त मंजूर करके आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदीप कक्कड़ निदेशक पद पर दो सितंबर तक कार्य करेंगे। यानी उनका इस्तीफा तीन सितंबर से स्वीकार माना जाएगा। प्रदीप कक्कड़ फरवरी 2018 में अधीक्षण अभियंता के पद से प्रमोशन पाने के बाद बतौर मुख्य अभियंता मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में जॉइन किया था। तत्कालीन प्रबंध निदेशक एसपी पांडेय ने उनको लेसा ट्रांस गोमती का मुख्य अभियंता बनाया था। लगभग तीन साल तक मुख्य अभियंता के पद पर काबिज रहे और निदेशक पद पर चयन होने के बाद जनवरी 2021 में कार्यभार ग्रहण किया। प्रदीप कक्कड़ ने लगभग एक साल तक निदेशक (वितरण) एवं (वाणिज्य) पदों की जिम्मेदारियों को निभाया। 
विज्ञापन


बहुखंडीय इमारतों में मल्टी पॉइंट पर बिजली कनेक्शन देने को लेकर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में आयोग के अफसर ने अमर्यादित शब्दों का प्रहार करके अपमानित किया। इससे क्षुब्ध होकर प्रदीप कक्कड़ ने एक हफ्ते पहले इस्तीफा भेज दिया था। निदेशक का जून 2023 तक सेवाकाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed