{"_id":"6ac01959394e62dcc70db74c","slug":"the-dgme-will-now-also-investigate-the-nursing-recruitment-lucknow-news-c-13-lko1070-1947495-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नर्सिंग भर्ती की जांच अब डीजीएमई भी करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नर्सिंग भर्ती की जांच अब डीजीएमई भी करेंगे
विज्ञापन
केजीएमयू में हुई थी नर्सिंग भर्ती।
लखनऊ। केजीएमयू में वर्ष 2023 में हुई नर्सिंग भर्ती की जांच एसटीएफ के साथ ही अब डीजीएमई (महानिदेशक-चिकित्सा शिक्षा) भी करेंगे। शासन ने डीजीएमई को जांच अधिकारी बनाया है। इसके बाद उन्होंने संस्थान से भर्ती से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं।
1276 नर्सिंग पदों पर हुई भर्ती को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं। आरोप है कि आवेदन जमा करने के बाद परीक्षा के तरीके में बदलाव किया गया था। पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होनी थी। बाद में परीक्षा ओएमआर पर कराई गई। इस मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। उसने डेढ़ हफ्ते पहले ही भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज मांगे थे। जांच एजेंसी को भर्ती प्रक्रिया में सामने आई शिकायतों और कथित अनियमितताओं की पड़ताल करनी है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए दो बार पत्र भेज चुकी है।
वहीं, अब शासन में संयुक्त सचिव आनंद कुमार त्रिपाठी ने मामले की जांच के लिए डीजीएमई को जांच अधिकारी नामित किया है। मामले की दो स्तरीय जांच शुरू होने से संस्थान में खलबली है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक, डीजीएमई को जरूरी दस्तावेज दिएं जाएंगे, ताकि जांच किसी भी तरह से प्रभावित न हो।