फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The depth of emotions and complexity of thoughts shown on stage

Lucknow News: मंच पर दिखी भावनाओं की गहराई और विचारों की जटिलता

Fri, 25 Apr 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The depth of emotions and complexity of thoughts shown on stage
नाटक का मंचन करते कलाकर। 

विज्ञापन



लखनऊ। मंच कृति संस्था की ओर से संगीत नाटक अकादमी में आयोजित नाटकों की श्रृंखला में बृहस्पतिवार को तीन नाटकों ने संवेदनाएं और सोच की गहरी यात्रा पर दर्शकों को ले लाने का काम किया। नाटकों ने समाज की सच्चाई प्यार की ताकत और प्यार की ताकत और मानवीय आदर्शों के बदलाव को प्रकट किया।

संगम बहुगुणा, विकास श्रीवास्तव के निर्देशन में नाट्य संध्या की शुरुआत नाटक जावेद से हुई। कश्मीर की शांत घाटियों में रहने वाला छोटा जावेद, एक मासूम बच्चा है जो अपने पिता की तरह कोमल हृदय वाला है लेकिन उसकी अम्मी समीना हमेशा डरती रहती है कि कहीं उसका बेटा बुरी संगत में न पड़ जाए। जावेद के पिता की असमय मृत्यु के बाद समीना का एक सपना है कि उसका बेटा बड़ा आदमी बने लेकिन वह आतंकवाद के डर और आजकल के माहौल से घबराई रहती है।
विज्ञापन




नफरत के रावण पर प्यार की विजय



नफरत के ठंडे जख्मों को प्यार की गर्मी से भरा जा सकता है, लेकिन कभी-कभी यह बदलाव समय लेता है। कहानी की नायिका रूही का कदम इस बदलाव की मिसाल है। रावण तुम कभी ना मरना एक ऐसी कहानी है, जो यह बताती है कि कैसे नाराजगी और नफरत को प्यार और समझ में बदलकर रिश्तों को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उपकार बन गया इंसानियत की मिसाल

इस नाटक में एक ऐसे वकील की कहानी है जो अपनी वकालत में निष्कलंक था, लेकिन एक गरीब आदमी के बेटे की रक्षा के लिए उसे अपनी सोच बदलनी पड़ी। उमाकांत नगर के प्रसिद्ध वकील, जिनकी खासियत थी कि वे एक भी रुपये नहीं छोड़ते थे और कमाए गए पैसों से गरीबों की मदद करते थे, जब एक गरीब आदमी अपने बेटे को बचाने के लिए उनके पास पहुंचता है, तो उनका विश्वास और आदर्श उनकी पूरी जिंदगी को बदल डालता है। अम्बरीश बॉबी, डॉ. राकेश कुमार, ममता शुक्ला, राजेश मिश्रा के शानदार अभिनय ने दर्शकों को भाव विभोर का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed