फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The decision could not be taken regarding the polytechnic's odd semester examination to be held from 20 january

पॉलीटेक्निक की 20 से होने वाली विषम सेमेस्टर परीक्षा को लेकर नहीं हो पाया है निर्णय

Sun, 16 Jan 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The decision could not be taken  regarding the polytechnic's odd semester examination to be held from 20 january
परीक्षा तिथि का निर्णय न होने से दुविधा में छात्र। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
पॉलीटेक्निक की 20 जनवरी से शुरू होने वाली विषम सेमेस्टर परीक्षा को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है, लेकिन प्राविधिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के नॉमिनल रोल (नामावली) कॉलेजों के लिए उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर सोमवार को कोई न कोई निर्णय लेेने की संभावना है। उधर, ऑफलाइन परीक्षा को स्थगित करने की छात्रों की मांग जोरों पर है।
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने विषम सेमेस्टर प्रथम, तृतीय व पंचम और विशेष बैक पेपर परीक्षा वाले छात्रों के नॉमिनल रोल परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

परिषद सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि इसका लिंक 18 जनवरी तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा संबंधी अग्रिम कार्यवाही के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा के आयोजन को लेकर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं आया है। अभी तक न तो सेंटर सूची जारी की है न ही छात्रों के एडमिट कार्ड।
उधर सोशल मीडिया पर छात्रों और उनके अभिभावकों का ऑफलाइन परीक्षा को स्थगित करने की मांग तेज होने लगी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं।

परिषद के सचिव सुनील सोनकर ने बताया कि सोमवार को शासन इस पर कोई निर्णय ले सकता है। कोरोना संक्रमण की समीक्षा भी की जाएगी। स्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। ऑफलाइन होगी या फिर ऑनलाइन उस दिन स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed