फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The dead body of the innocent was dug out for DNA test in lucknow

लखनऊः डीएनए टेस्ट के लिए कब्र खोदकर निकाला गया मासूम का शव

Sun, 30 Aug 2020 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the innocent was dug out for DNA test in lucknow
DNA TEST

पारा में एक सप्ताह पहले लापता मासूम बच्ची का शव नहर में मिला था। परिजनों ने हत्या व दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामलें डीएनए टेस्ट कराने की मांग उठी जिस पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने निर्देश जारी किया।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर को पुलिस ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद डीएनए टेस्ट के लिए नमूना लिया गया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिण सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक मासूम बच्ची का शव 22 अगस्त को शारदा सहायक नहर में मिला था। परिजनों ने दूसरे दिन हत्या व दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस मामले में नहर किनारे रहने वाले कुछ दूधियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम की हत्या की सूचना पर पहुंची प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह व मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने परिजनों के डीएनए टेस्ट की मांग के संबंध में पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इसे लेकर तीसरे दिन भी हंगामा किया गया।

पुलिस ने डीएनए टेस्ट की जांच करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी। जिस पर जिलाधिाकरी अभिषेक प्रकाश ने टेस्ट कराने का आदेश जारी किया। शनिवार को टेस्ट के लिए नमूना लेने के लिए सरोसा गांव में मासूम की कब्र को खोदा। वहां से टेस्ट के लिए डॉक्टरों की टीम ने नमूना लिया।

पूरी कार्रवाई की कराई गई वीडियोग्राफी
इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। शनिवार को 11 बजे किशोरी का डीएनए नमूना लिया जाना था। करीब 11.45 बजे पारा पुलिस गांव पहुंची। पुलिस के पहुंचने के कुछ ही देर बाद एसीपी सैयद मोहम्मद कासिम, एसडीएम सरोजनी नगर प्रफुल्ल त्रिपाठी, रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय के डॉ. के पी सिंह (आई सर्जन), लैब टेक्नीशियन महेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक पारा त्रिलोकी सिंह सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए। 


अधिकारियों के पहुंचने पर देखते ही देखते गांव में भीड़ जुटने लगी। करीब 12 बजे कमलेश, जय सिंह व प्रेम प्रकाश गुप्ता ने कब्र को खोदने का काम शुरू किया। इस दौरान मृतक किशोरी के परिजन भी मौजूद रहे। करीब 12.50 पर दोनों डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनकर शव से डीएनए का सैंपल लिया। वहीं मृतक किशोरी की मां व पिता को एंबुलेंस से चिकित्सालय ले जाया गया। जहां दोनों की डीएनए जांच के लिए नमूना लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed