{"_id":"65b6ce926394ed991e0e6764","slug":"the-dacoits-had-fled-towards-sultanpur-highway-lucknow-news-c-13-lko1012-590544-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुल्तानपुर हाइवे की तरफ भागे थे डकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुल्तानपुर हाइवे की तरफ भागे थे डकैत
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रांसफार्मर फैक्टरी में डाका डालने वाले डकैत सुल्तानपुर हाइवे की तरफ भागे थे। सीसीटीवी फुटेज से इस बारे में अहम जानकारी मिली है। पुलिस फुटेज की मदद से आगे का रूट पता कर रही है। फिलहाल किसी टोल से वाहन के पार होने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में आशंका है कि जिस वाहन में डाके का माल ले जाया गया वह राजधानी के आसपास ही कहीं ठिकाने लगाया गया है।
चिनहट में देवा रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित बालाजी ट्रांसफार्मर्स फैक्टरी में शुक्रवार रात डकैतों ने धावा बोलकर कर्मचारियों को बंधक बना डाका डाला था। करीब 80 लाख रुपये का कॉपर क्वाइल ट्रक या डीसीएम में भरकर भाग गए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।
एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध ट्रक कैद हुआ है। अंदेशा है कि उसी का इस्तेमाल डकैतों ने किया है। वह ट्रक सुल्तानपुर हाइवे की तरफ जाता दिखा है। आगे वह किधर और कहां तक गया, इसकी जानकारी की जा रही है। राजधानी के आसपास के हाइवे के सभी टोल प्लाजा से संपर्क कर पुलिस टीमों ने फुटेज जुटाए हैं। संदिग्ध ट्रक के अभी तक टोल क्रॉस करने की जानकारी नहीं मिली है। चूंकि वारदात रात में अंजाम दी गई और उस समय घना कोहरा था, इसलिए फुटेज में ये साफ नहीं हो पा रहा है कि ट्रक में नंबर प्लेट थी या नहीं।
विज्ञापन
एडीसीपी ने बताया कि घटना के दौरान घटनास्थल पर कौन-कौन से मोबाइल नंबर सक्रिय थे, इसका डाटा सर्विलांस टीम जुटा रही है। उसमें से संदिग्ध नंबरों को भी चिह्नित किया जा रहा है। चूंकि आरोपियों की संख्या अधिक थी, ऐसे में आशंका है कि किसी न किसी ने मोबाइल का इस्तेमाल जरूर किया होगा। उधर पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। पुराने कर्मचारियाें का विवरण भी जुटाया है। पुलिस की जांच किसी परिचित या करीबी के इर्द-गिर्द ही घूम रही है, क्योंकि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि डकैतों को पूरी जानकारी थी। कोई न कोई डकैत इस फैक्टरी या इस काम से जुड़ा हो सकता है।