फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The crushing season began with due ceremony by putting sugarcane in the cart.

Lucknow News: डोंगे में गन्ना डालकर विधि-विधान से शुरू हुआ पेराई सत्र

Fri, 24 Oct 2025 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Oct 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
The crushing season began with due ceremony by putting sugarcane in the cart.
पेराई सत्र का शुभारंभ करते अ​धिकारी।
बिसवां। द सेकसेरिया शुगर फैक्टरी के पेराई सत्र का शुक्रवार को विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। इस फैक्टरी में प्रतिदिन 80 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई होगी। पहले दिन क्षेत्रीय किसान अपना गन्ना लेकर फैक्टरी पहुंचे। सभी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

फैक्टरी के अधिशासी अधिकारी आरसी सिंघल ने एसडीएम शिखा शुक्ला के साथ डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का उद्घाटन किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यह फैक्टरी पूरे क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ है। एक लाख से अधिक किसान अपना गन्ना इस फैक्टरी को देते हैं। विधायक निर्मल वर्मा ने बताया कि यह सत्र पिछले वर्ष की तुलना में लगभग एक माह पहले शुरू हो रहा है। समय से पहले पेराई सत्र की शुरुआत होने से गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे उन्हें पेड़ी काटकर गेहूं की बोआई के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। अधिशासी अधिकारी आरसी सिंघल ने बताया कि फैक्टरी प्रतिदिन 80 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करेगी। इससे रोजाना लगभग सवा सौ हेक्टेयर रकबा खाली होगा। किसान आसानी से दूसरी फसल ले पाएंगे। इस अवसर पर सुधाकर शुक्ला, विमल मिश्रा, डॉ. अमित सक्सेना, नरेश सक्सेना सहित मिल के अधिकारी व कर्मचारी व गन्ना किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौल के तीसरे दिन किसान को मिलेगा भुगतान
फैक्टरी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि गन्ना तौल के तीसरे दिन गन्ना किसानों का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। इस दौरान गन्ना लाने वाले किसानों व बैलगाड़ी का फूल माला से स्वागत हुआ। किसान को उपहार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed