{"_id":"695ebc32608277030b01073a","slug":"the-crook-ran-away-with-a-silver-chain-from-a-jewelers-shop-lucknow-news-c-13-lko1070-1549885-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सराफ की दुकान से चांदी की चेन लेकर भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सराफ की दुकान से चांदी की चेन लेकर भागा बदमाश
Thu, 08 Jan 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में ज्वैलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पांच जनवरी की शाम भवानी मार्केट स्थित जय मां चंद्रिका ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा युवक 50 हजार रुपये कीमत की चांदी की चेन लेकर भाग निकला। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दुकान मालिक बक्शी का तालाब निवासी शैलेश कुमार जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि युवक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चार जनवरी को भी हुई थी इसी तरह की घटना : जानकीपुरम के 60 फीटा रोड स्थित खुशी ज्वैलर्स में चार जनवरी की सुबह ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने 21 अंगूठियों के दो बॉक्स चोरी कर लिए थे। आरोपी बाइक से भाग निकला था, जिसे जानकीपुरम पुलिस ने पांच जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। इन चोरियों से सराफा कारोबारी चिंतित हैं।