फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The crisis of medicines deepened again in the Government Ayurvedic College

Lucknow News: राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में दवाओं का संकट फिर गहराया

Tue, 12 Aug 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The crisis of medicines deepened again in the Government Ayurvedic College
लखनऊ। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में इन दिनों दवाओं का जबरदस्त संकट है। सामान्य दवाएं भी मरीजोंं को नहीं मिल पा रहीं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि दवाओं का टेंडर करा लिया गया है। इसी माह सभी दवाएं अस्पताल में मरीजों को मिल सकेंगी।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में काय चिकित्सा, गठिया, स्त्री रोग विभाग, बाल चिकित्सा समेत अन्य विभागों का संचालन हो रहा है। ओपीडी में हर दिन करीब 800 मरीज आ रहे हैं, मगर इन्हें आधी-अधूरी दवाएं ही मिल रही हैं। ऐसे में मरीजों को महंगी दर पर बाहर से दवाएं लेनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

आयुष विभाग के अफसरों का कहना है कि पहले दवाएं टेंडर कराकर आरसी रेट पर क्रय की जाती थी। शासन ने टेंडर प्रक्रिया जेम पोर्टल के जरिये करने के निर्देश दिए हैं, जो पूरी कर ली गई है। हफ्ते भर के भीतर ही दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दवाएं मौजूद
पिप्पली चूर्ण, मधुमेहारि चूर्ण, शुष्ठी चूर्ण, नागर मोथा चूर्ण, शतावरी चूर्ण, त्रिफला चूर्ण समेत अन्य दवाएं मौजूद हैं।

ये दवाएं नहीं
चित्रकादि वटी, कोचनार गुगुल, त्रिफला गुगुल, संजीवटी वटी, लोहासव, अभ्यारिष्ट, योगराज गुगुल, महानारायण तेल, आरोग्यवर्दिनी वटी, अश्वगंधा चूर्ण, चंद्रप्रभा वटी, दशमूलारिष्ठ, लवण्यभास्कर चूर्ण, हल्दी चूर्ण, आंवला चूर्ण, हरितकी चूर्ण, नीम चूर्ण, पंचगुण तेल समेत अन्य दवाएं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed