फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The cousin sisters had gone to Madhya Pradesh to meet a friend

Lucknow News: दोस्त से मिलने मध्य प्रदेश गई थीं चचेरी बहनें

Sat, 21 Feb 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The cousin sisters had gone to Madhya Pradesh to meet a friend
सरोजनीनगर। क्षेत्र के अमौसी से 15 फरवरी को लापता हुईं नाबालिग दो चचेरी बहनें मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी इंस्टाग्राम पर बने दोस्त से मिलने उसके घर गई थीं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने दोनों को सकुशल ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि 17 व 14 वर्षीय किशोरियां महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी की सुबह छह बजे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटीं। परिजनों को खोजबीन करने पर पता चला कि दोनों अमौसी स्टेशन पर किसी ट्रेन से कानपुर की ओर गई हैं। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों को मुरैना से तलाश निकाला।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि दोनों की मुरैना के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और दोनों उससे मिलने मुरैना पहुंची और युवक के घर रुकी थीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को परिजनों के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed