{"_id":"5a856cb54f1c1bb1208b95da","slug":"the-couple-married-in-a-police-station-on-valentines-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे पर थाने में सज गया मंडप और हो गई प्रेमी युगल की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन डे पर थाने में सज गया मंडप और हो गई प्रेमी युगल की शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Feb 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
थाने हुई शादी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेनटाइन-डे पर थाना पुलिस ने एक प्रेमी जोड़ो को एक-दूसरे से मिलाने का काम किया। पुलिस ने थाने में ही प्रेमी जोड़े का विवाह कराया। जिसमें जनाती व बराती दोनों पक्ष पुलिस कर्मी ही बने। प्रेमी युगल ने थाने में ही फेरे लिए और जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें भी खाईं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बहुबनी निवासी अनुराग व रोली सिंह ने एसपी आनंद कुलकर्णी को कॉल करके अपने परिवारीजनों से जान का खतरा बताया। वहीं यह भी कहा कि वे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं, विवाह करना चाहते हैं।
विज्ञापन
एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष पिसावां को जांच के आदेश दिए। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने महिला पुलिस के साथ प्रेमी युगल से मुलाकात की। पड़ताल की तो पता चला कि दोनों बालिग हैं। दोनों के प्रमाण पत्र देखने के बाद पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को थाने पर बुलाया।
विज्ञापन
यहां पर पुलिस ने समझाकर दोनों परिवारों को विवाह के लिए राजी किया। फिर क्या था, थाने में ही दोनों के सात फेरे हुए और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने जोड़े को आशीर्वाद दिया। थाने में हुआ विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।