{"_id":"66ef70f0be89961d2c0e81c6","slug":"the-country-will-become-tb-free-through-nutrition-and-identification-of-patients-lucknow-news-c-13-1-lko1029-884056-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पोषण, रोगियों की पहचान से टीबी मुक्त होगा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पोषण, रोगियों की पहचान से टीबी मुक्त होगा देश
विज्ञापन
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मुताबिक पोषण और रोगियों की पहचान से देश को टीबी मुक्त किया जा सकता है। वे शनिवार को पीजीआई में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने टीबी रोगियों से संवाद किया और लोगों से इन्हें गोद लेने की अपील की।
पाठक ने कहा, डब्ल्यूएचओ ने वर्ष 2030 तक विश्व को टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 2025 तक भारत को टीबी मुक्त कराएंगे। बताया कि कार्यक्रम के दौरान 131 टीबी रोगियों को पोषण पोटली सरकारी खर्चे पर नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने व्यक्तिगत खर्चे पर उपलब्ध कराई है।
मौके पर 131 क्षय रोगियों को स्वास्थ विभाग के अफसरों व कर्मचारियों ने गोद लिया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा, सचिव, स्वास्थ्य रंजन कुमार, डीजी मेडिकल हेल्थ ब्रजेश सिंह राठौर, एनएचएम महानिदेशक पिंकी जोवेल, महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, पीजीआई निदेशक डॉ. राधा कृष्ण धीमान उपस्थित रहे।