फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The councilor told the sanitation inspector in front of the mayor that he would beat him a lot...

Lucknow News: महापौर के सामने सफाई निरीक्षक से बोला पार्षद बहुत मारूंगा...

Tue, 15 Oct 2024 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
The councilor told the sanitation inspector in front of the mayor that he would beat him a lot...
लखनऊ। नगर निगम के जोन एक में अभी भाजपा पार्षद अमित चौधरी व जोनल इंजीनियर किशोरी लाल के बीच झगड़े का विवाद ठंडा नहीं हुआ कि सोमवार को एक और भाजपा पार्षद का विवाद सामने आ गया। जोन तीन में आने वाले फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के पार्षद रामू कनौजिया ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विशुद्धानंद त्रिपाठी को महापौर की अध्यक्षता में हो रही समीक्षा बैठक के दौरान धमका दिया। पार्षद ने सफाई निरीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि बहुत मारूंगा। इसे लेकर कर्मचारियों ने रोष है।
विज्ञापन




सोमवार दोपहर को महापौर सुषमा खर्कवाल ने जोन तीन के कार्यों की समीक्षा को लेकर महानगर कल्याण मंडप में बैठक बुलाई थी। तभी पार्षद रामू कनौजिया सफाई निरीक्षक विशुद्धानंद त्रिपाठी पर एक जन्म प्रमाणपत्र को लेकर भड़क गए। पार्षद ने सफाई निरीक्षक से कहा, बहुत मारूंगा। सफाई निरीक्षक ने पलट कर जवाब नहीं दिया। पार्षद ने कहा, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए उन्होंने पैड पर लिखा था। इसके बाद भी सफाई निरीक्षक जन्म प्रमाणपत्र बनवाने वाली महिला से पैसे की मांग कर रहा था और उसके घर तक पहुंच गया था। सफाई निरीक्षक ने कहा, जन्म प्रमाणपत्र की जांच में देरी को लेकर पार्षद नाराज हुए। पैसे मांगने का आरोप गलत है।
विज्ञापन


फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के पार्षद रामू कनौजिया के अलावा दो और पार्षदों की अधिकारियों से बैठक में तू तड़ाक हुई। महानगर वार्ड के भाजपा पार्षद हरिश्चंद्र लोधी की पशु कल्याण अधिकारी डा. अभिनव वर्मा से अवैध डेयरी को लेकर विवाद हो गया। पार्षद ने कहा, डेयरी नहीं हट रही है। इस पर अधिकारी ने कहा, एक बार तो आप ने ही गाड़ी से सभी जानवर उतरवा दिए थे। यह सुन पार्षद और भड़क गए, जिस पर अधिकारी ने कहा, आप अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। वहीं पार्षद ने कहा, अधिकारी डेयरी हटाने में लापरवाही करते हैं। अलीगंज वार्ड के पार्षद पृथ्वी गुप्ता की मार्ग प्रकाश विभाग में कार्यदायी संस्था के जरिये तैनात सेवानिवृत्त सहायक अभियंता विनोद शुक्ला से से स्ट्रीट लाइटों की शिकायतों निस्तारण करने में देरी को को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed