फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The corporation has accumulated map of street lights

नगर निगम ने जमा किया स्ट्रीट लाइटों का मैप

Sat, 24 May 2014 02:25 AM IST
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 May 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
The corporation has accumulated map of street lights

अमौसी से आलमबाग तक मेट्रो रूट में आने वाली नगर निगम की स्ट्रीट लाइटों का यूटीलिटी मैप नगर निगम ने शुक्रवार को लखनऊ मेट्रो सेल कार्पोरेशन (एलएमआरसी) में जमा कर दिया है।

विज्ञापन


इसी के आधार पर ही एलएमआरसी मेट्रो का काम शुरू करने से पहले इनको हटाएगा। जलकल विभाग पहले ही रूट में पड़ने वाली वाटर लाइन का मैप जमा कर चुका है।

मेट्रो का काम शुुरू होने से पहले उसके रूट में आने वाली जनसुविधाओं को डायवर्ट किया जाना है।

इनको डायवर्ट कराने का काम संबंधित विभागों से जानकारी करने के बाद कराया जाएगा। इसका सारा खर्च एलएमआरसी उठाएगी।

एलएमआरसी सबसे पहले नार्थ साउथ कारीडोर (अमौसी से मुंशीपुलिया) पर ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक निर्माण कार्य शुरू करेगी।

इस दायरे में बिजली व टेलीफोन की जो भी अंडर ग्राउंड केबल रूट के बीच में आएगी उनको एलएमआरसी शिफ्ट करेगी। इसी तरह पानी की नई लाइन इस रूट में बिछाई जाएगी।
विज्ञापन


इसको लेकर एलएमआरसी सभी विभागों से बातचीत कर चुका है।

एलएमआरसी के सलाहकार ई. श्रीधरन 27 मई को फिर राजधानी आ रहे हैं।

इससे पहले वे 20 अप्रैल को राजधानी आए थे और यहां पर दो दिन रुके थे।

इस दौरान उन्होंने मेट्रो रूट व डिपो का निरीक्षण करने के साथ एलएमआरसी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद 2016 में ही मेट्रो राजधानी में दौड़ाने का वादा किया था।

उम्मीद की जा रही है कि उनके आने के बाद मेट्रो का काम जल्द शुरू होगा। इस दौरान वह काम शुरू करने के लिए टेंडर आमंत्रित करने सहित अन्य मसलों पर मंथन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed