{"_id":"65c1507f9d1169f37e0320c8","slug":"the-constable-deployed-for-the-contractors-security-was-beaten-up-raebareli-news-c-101-1-slko1031-110295-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ठेकेदार की सुरक्षा में तैनात सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ठेकेदार की सुरक्षा में तैनात सिपाही को पीटा
Tue, 06 Feb 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले के फुरसतगंज कस्बे से करीब दो किमी दूर सोमवार को दोपहर एसयूवी
सवार हमलावरों ने एक ठेकेदार की सुरक्षा में तैनात सिपाही को पीट-पीटकर घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। आरक्षी ने ठेकेदार और उसके साथियों को तो मौके से भगा दिया, लेकिन स्वयं हमलावरों का शिकार हुआ। जानलेवा हमले में सिपाही बेहोश हो गया।
रायबरेली शहर के क्रांतिपुरी मोहल्ला निवासी रुपेश भदौरिया ठेकेदारी करते हैं। रायबरेली पुलिस लाइंस में तैनात एवं बुलंदशहर का रहने वाला सिपाही रणवीर चावड़ा (26) उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। रुपेश अपने चार साथियों के साथ एसयूवी से फुरसतगंज होते हुए प्रतापगढ़ जा रहे थे।
एसयूवी सवार पंकज तिवारी के मुताबिक फुरसतगंज कस्बे से दो किमी दूर पहुंचे ही थे कि करीब 11.30 बजे सामने से एसयूवी सवार लोगों से ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। इस पर एसयूवी सवार लोगों ने रुपेश व हमसे हाथापाई करने लगे। सिपाही ने हम लोगों को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान हमलावरों ने सिपाही की बेरहमी से धुनाई की और असलहे से हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। हम लोग मौके पर पहुंचे तो सिपाही बेहोश था। उसके सिर व पैर में गंभीर चोटें थी। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सिपाही पर हुए हमले की सूचना पर सीओ सदर अमित सिंह और कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गनीमत रही कि सिपाही का शस्त्र सुरक्षित रहा।
सीओ सदर ने बताया कि अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में घटना हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सिपाही का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
साजिश या फिर ओवरटेक के चलते घटना
ठेकेदार व उनके साथियों पर हुआ हमला एक साजिश है या फिर महज वाहनों के ओवरटेक के चलते हुई घटना, यह सवाल पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन इसको लेकर सवाल खड़े गए हो गए हैं कि इन सबके पीछे किसका हाथ हैं। ठेकेदार की जिले के ही कुछ लोगों से सियासी रंजिश काफी समय से चला आ रही है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि हमले के पीछे कहीं विरोधियों का हाथ तो नहीं है। ठेकेदार रुपेश के भाई राकेश भदौरिया कहते हैं कि उन्हें भी कुछ समझ में नहीं आया, यह सब कैसे हो गया।
फुरसतगंज पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर की पूछताछ
पहले तो फुरसतगंज पुलिस घटना की जानकारी से अंजान बनी रही, लेकिन सिपाही पर जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ा तो पुलिस हरकत में आ गई। यही वजह रही कि फुरसतगंज थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचकर सिपाही से पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर ही प्रकरण में कार्रवाई होगी। घटना की जांच कराई जा रही है।