फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The confluence of Kolkata and Awadh will be seen in Santakada

Lucknow News: सनतकदा में दिखेगा कोलकाता और अवध का संगम

Thu, 22 Jan 2026 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The confluence of Kolkata and Awadh will be seen in Santakada
लखनऊ। सनतकदा महोत्सव इस बार लेकर आ रहा है लखनऊ से कोलकाता का राब्ता। महोत्सव में अवध और कोलकाता की सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों के साथ खानपान की साझा विरासतों का संगम देखने को मिलेगा। इस संबंध में बुधवार को हुई प्रेसवार्ता में टीम ने बताया कि आयोजन 30 जनवरी से तीन फरवरी तक सफेद बारादरी, राजा रामपाल सिंह पार्क और अमीरुद्धौला लाइब्रेरी होगा।
विज्ञापन

सनतकदा की सह निदेशक नगमा परवीन ने बताया कि इस बार कूचा-ए-बज़्म-ए-हुनर में क्राफ्ट स्ट्रीट का आयोजन किया जाएगा। आगंतुकों को लाइव शिल्प प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। इनमें शांतनु गुहा की कंथा कढ़ाई और सुहाना की पटचित्र पेंटिंग शामिल होंगी। पद्मश्री गोकुल दास और उनकी टीम ढाक वादन की प्रस्तुति होगी। हुस्न-ए-कारीगरी शोकेस में मास्टर कारीगरों से मुलाकात होगी। सेहर कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति सरोद वादक उस्ताद मोहम्मद खान देंगे। नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी का एक व्याख्यान होगा।
विज्ञापन


महिंद्रा समूह में वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ कल्चरल आउटरीच जय शाह ने कहा कि यह महोत्सव आधुनिक जीवनशैली समाज की सांस्कृतिक जड़ों से दूरी कम करेगी। हेरिटेज एक्सपीरियंस खंड में 12 थीमैटिक वॉक शामिल होंगी। इस दौरान माधवी कुकरेजा, तस्वीर और संदली सिन्हा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




महेश, सुनीता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

नगमा ने बताया कि मीरा और सत्ती कुकरेजा हुस्न-ए-कारीगरी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड इस वर्ष महेश कुमार और सुनीता देवी को दिया जाएगा। दोनों मिनिएचर मुफ्ती निर्माण के लिए मशहूर हैं। मरियम इमरान ने बताया कि बावर्चीखाना का आयोजन इस बार भी होगा। विशेष आकर्षण मटन रजाला होगा। कोलकाता का यह ऐतिहासिक व्यंजन नवाब वाजिद अली शाह की परपोती मंज़िलत फातिका तैयार करेंगी। नगमा ने नए व्यंजन लब-ए-माशूक की लॉन्चिंग की भी घोषणा की। इसे जाफरानी पराठे और रसावल के साथ परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed