लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद की ओर से नौ नवंबर से शुरू होने वाले दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव को लेकर कुर्मांचल नगर स्थित मोहन सिंह बिष्ट सभागार में बैठक हुई। महापरिषद के महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि महोत्सव का आयोजन बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में किया जाएगा। महापरिषद का उद्देश्य अपनी पारंपरिक संस्कृति और कला को संजोने के साथ-साथ उसे आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है। महोत्सव में हर वर्ष नाचेगा भारत, झोड़ा प्रतियोगिता और डांस उत्तराखंड डांस जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में प्रसिद्ध हो चुका है। उन्होंने कहा कि महापरिषद का प्रयास है कि वह उत्तराखंड के कलाकारों को मंच प्रदान करें, ताकि वे अपनी कला को निखार सकें और समाज में अपनी पहचान बना सकें। साथ ही, महापरिषद युवा कलाकारों को भी प्रेरित करता है। इस दौरान संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत, उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, भुवन पटवाल, महेश चंद्र सिंह रौतेला, पूरन सिंह जीना, सचिव भरत सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह गैलाकोटी आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड महापरिषद की ओर से नौ नवंबर से शुरू होने वाले दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव को लेकर कुर्