फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The child's body was thrown into the pond after murder

Lucknow News: हत्या करने के बाद तालाब में फेंका गया था बालक का शव

Sat, 22 Feb 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The child's body was thrown into the pond after murder
रायबरेली। तीन दिन पहले सलोन कोतवाली क्षेत्र में जिस बालक का शव तालाब में पाया गया था, उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके पेट में तीन से चार चोट थी। किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। घटना के खुलासा के लिए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सीओ सलोन प्रदीप कुमार की अगुवाई में टीम गठित कर दी है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल सलोन कोतवाली क्षेत्र के राजा का पुरवा मजरे समसपुर खालसा निवासी राकेश कुमार गौतम का 10 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार मंगलवार दोपहर घर के समीप से खेलते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। बुधवार शाम चार बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में सुधीर का शव पाया गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया था। पिता का आरोप था कि उसके बेटे की हत्या की गई है। देर शाम घटना का खुलासा करने की बात पर परिजनों ने जाम खोला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पिता की बात सही पाई गई। बालक के पेट में पाई गई चोट के निशान से जाहिर है कि उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सवाल ये है कि बालक की हत्या किसने और किसलिए की। परिजनों से किसी की रंजिश थी या फिर अन्य वजह से बालक को मौत के घाट उतारा गया। बेटे की हत्या से परिजन गमगीन हैं, पुलिस से जल्द घटना का पर्दाफाश करने की मांग कर रहे हैं।



जेल भेेजे जाएंगे आरोपी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द बालक की हत्या का सच सामने आ जाएगा और आरोपी जेल भेेजे जाएंगे।
डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed