फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The child was admitted to Lokbandhu for six hours and was then referred.

Lucknow News: लोकबंधु में छह घंटे भर्ती रहा था बच्चा, फिर रेफर हुआ था

Sat, 01 Nov 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The child was admitted to Lokbandhu for six hours and was then referred.
लोकबंधु अस्पताल।
लखनऊ। निमोनिया से ग्रस्त मासूम छह घंटे तक लोकबंधु अस्पताल में भर्ती रहा था। हालत नाजुक होने पर उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर एंबुलेंस के जरिये केजीएमयू रेफर किया गया था। शुक्रवार को अस्पताल प्रशासन ने भर्ती का रिकाॅर्ड व सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो सच सामने आया। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के इलाज न मिलने के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट के पास रहने वाले शिवा का बेटा कान्हा (11 माह) को निमोनिया की शिकायत थी। परिजन पहले नजदीकी निजी अस्पताल से दवा ले रहे थे, मगर उसकी सेहत में खास सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन लोकबंधु अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया। करीब छह घंटे तक बच्चा लोकबंधु अस्पताल में भर्ती रहा। हालत नाजुक होने पर उसे केजीएमयू रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता ने लोकबंधु अस्पताल पर भर्ती के बजाय रेफर करने का आरोप लगाया था। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया कि बच्चे को पूरा इलाज मुहैया कराया गया। शुक्रवार को सीसीटीवी व भर्ती के रिकाॅर्ड की जांच में इसका खुलासा हुआ है। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed