फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   the cheque given to toppers has been bounced due to the signature issue

बाउंस हो गया मेधावी छात्र को दिया चेक, शिक्षा विभाग ने दूसरा चेक देकर पेश की सफाई

Sun, 10 Jun 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Jun 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
the cheque given to toppers has been bounced due to the signature issue
डेमो पिक्चर

मेधावी छात्र का चेक बाउंस होने के मामले को अब तक दबाने में जुटे शिक्षा विभाग ने शनिवार को इस पर सफाई देने के लिए पत्रकारों को अपने कार्यालय बुलाया। सबके सामने ही मेधावी छात्र आलोक को एक लाख रुपये का नया चेक सौंप दिया। इस मौके पर डीआईओएस ने दावा किया कि अन्य मेधावी छात्रों के चेक का भुगतान हो गया है।

विज्ञापन

      
यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रदेश व जिला स्तर के टॉपर छात्रों को सीएम योगी ने लखनऊ में चेक दिए थे। इसमें प्रदेश स्तर पर स्थान बनाने वाले जिले के 14 मेधावियों को एक-एक लाख रुपये और जिला स्तर के दस मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक दिया गया था।
विज्ञापन


इनमें हाईस्कूल में प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल करने वाले छात्र आलोक मिश्रा ने अपना चेक देना बैंक के खाते में लगाया तो बैंक ने भुगतान करने से इन्कार कर दिया। बैंक का कहना था कि चेक पर किए गए हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को इस संबंध में छात्र ने डीआईओएस राजकुमार यादव से मुलाकात की थी। मामला सुर्खियों में आया तो डीआईओएस ने कह दिया कि छात्र को दूसरा चेक उपलब्ध करा दिया गया है। शनिवार को पत्रकारों के सामने छात्र को चेक सौंपा गया। 


उधर, चेक बाउंस होने की खबर के बाद अन्य मेधावी भी अपने चेक के बारे में जानकारी करने बैंक शाखा पहुंचे। हालांकि अवकाश होने उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed