फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The capital is immersed in the celebration of Amad-e-Rasool

Lucknow News: आमद-ए-रसूल के जश्न में डूबी राजधानी

Fri, 05 Sep 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The capital is immersed in the celebration of Amad-e-Rasool
झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 
लखनऊ। दुनिया में आमद-ए-रसूल सल्ल. के 1500 साल पूरे होने की खुशी में बृहस्पतिवार को तमाम जगहों पर ईद मीलादउन्नबी के जलसों का आयोजन कर बारगाहे रिसालत में नजराना-ए-अकीदत पेश की जाती रही। शहर भर की मस्जिद और इबादतगाहों को झालरों से रोशन किया गया। नबी की आमद पर रातभर मस्जिदों और घरों में इबादत का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

मरकजी मीलादउन्नबी कमेटी की ओर से अमीनाबाद झंडे वाला पार्क में आयोजित जश्न-ए-मीलादउन्नबी एवं ऑल इंडिया नातिया मुशायरे का आगाज नाबीना कारी अब्दुल रहमान कुरान पाक सूरह रहमान की तिलावत से किया। नातिया मुशायरे में शायरों ने नाअत व मनकबत के जरिये रसूल सल. को नजराना-ए-अकीदत पेश की। मरकजी मीलाद कमेटी कमेटी ने चौक पुरानी सब्जी मंडी में जश्न-ए-खैरुल बशर का आयोजन किया। जलसे में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने खिताब किया।
विज्ञापन

जफरयाब जीलानी मेमोरियल सोसाइटी की ओर से इस्लामिया डिग्री कालेज में जश्न-ए-रहमतुल-लिल-आलमीन का आयोजन किया गया। जलसे में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना कफील अशरफ और मौलाना डाॅ. मोहम्मद यासीन अली उस्मानी ने खिताब किया। जश्ने रहमतुल-लिल-आलमीन की स्मारिका का विमोचन स्वागत समिति के अध्यक्ष जाकिर अली एडवोकेट ने किया। इसके बाद मुशायरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मीनाई एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दरगाह मख्दूम शाहमीना शाह पर आयोजित जश्ने ईद मीलादउन्नबी में पीरजादा शेख राशिद अली मीनाई ने खिताब किया। अकबरी गेट स्थित एक मीनारा मस्जिद में जलसे को कारी मोहम्मद सिददीक ने खिताब किया।
मस्जिद व घरों में रात भर चला इबादत का दौर
पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल. की यौम-ए-पैदाईश की पूर्व संध्या पर शहर भर की मस्जिद और इबादतगाहों को बिजली की झालरों से रौशन किया गया। नबी की आमद पर रात भर मस्जिदों और घरों में इबादत का दौर चलता रहा। लोगों ने पूरी रात कुरान की तिलावत की और नफिल नमाज पढ़कर अपने नबी को नजराना-ए-अकीदत पेश की। इस दौरान लोगों ने जलसों और मीलाद की महफिलों में शिरकत कर एक दूसरे को ईद मीलादउन्नबी की मुबारकबाद पेश की।
हजरत मीर सैयद हुसैन चिश्ती के 116वें सालाना उर्स का आगाज मीलाद की महफिल के साथ अकीदत के साथ हुआ। उलमा इकराम ने सूफिया इकराम की शिक्षाओं के मुताबिक जिंदगी गुजारने पर जोर दिया। दरगाह पर दिन भर जायरीनों की ओर से चादरपोशी और फातेहा पढ़ने का सिलसिला चलता रहा।

लाल बाग कंधारी लेन स्थित दरगाह पर आयोजित मीलाद की महफिल में कारी मुईनुद्दीन ने बारगाहे रिसालत में नाअत का नजराना पेश किया। महफिल को खिताब करते हुए हाफिज आदिल ने पैगंबर मोहम्मद साहब की जिंदगी और सीरत पर रोशनी डाली। महफिल में शायर नाजिम बरेलवी, सोहेल काकोरवी और आरिफ मेजर ने कलाम पेश किए। शाम को कुरानख्वानी और कुल की नूरानी महफिल हुई। रात में हजरत मख्दूम शाहमीना शाह की दरगाह के सज्जादानशीन शेख राशिद अली मीनाई की अध्यक्षता में महफिले समा सजी। इसमें कव्वाल रिजवान सिहालवी ने सूफियाना कलाम पेश किए।


जमात-ए-इस्लामी हिंद के नायब अमीर इंजीनियर मोहम्मद सलीम ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के पैगाम और शिक्षाओं के जरिये समाज से नफरत को खत्म कर मोहब्बत कायम की जा सकती है। बृहस्पतिवार को वो जमात-ए-इस्लामी हिंद पूर्वी यूपी की ओर से 5 से 14 सितंबर तक होने वाली ''सीरत मुहिम'' के यूपी प्रेस क्लब में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे। मौलाना अलाउद्दीन नदवी, पत्रकार आनंद वर्धन, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी विचार रखे। संगठन के सचिव मौलाना मोहम्मद ताहिर मदनी ने बताया कि मुहिम के दौरान जनसभाएं, सेमिनार, संगोष्ठियां, कांफ्रेंस, प्रतियोगिताएं, महिलाओं के कार्यक्रम, सोशल मीडिया कैंपेन और ऑनलाइन गतिविधियां शामिल हैं।


अकीदत से आज निकलेगा जुलूस-ए-मदहे सहाबा और जुलूस-ए-मोहम्मदी
पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल. की यौम-ए-पैदाइश के मौके पर शुक्रवार को जुलूस-ए-मदहे सहाबा और जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत से निकाला जाएगा। जुलूस-ए-मदहे सहाबा ऐतिहासिक झंडे वाला पार्क से अपने रवायती अंदाज में सुबह 9 बजे निकलेगा। वहीं, दरगाह हजरत मख्दूम शाहमीना शाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी जुमा की नमाज के बाद दोपहर 2:30 बजे निकाला जाएगा।

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

झालरों से सजी टीले वाली मस्जिद। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed