{"_id":"613527478ebc3e7a1c7aa1a0","slug":"the-bus-caught-fire-passengers-narrowly-escaped-lucknow-news-lko594233837","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धूकर जली बस, चार दमकल वाहनों ने बुझाई आग, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धूकर जली बस, चार दमकल वाहनों ने बुझाई आग, बाल-बाल बचे यात्री
विज्ञापन
अयोध्या डिपो की बस में लगी आग।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ से लखनऊ आ रही अयोध्या डिपो की बस के इंजन में रविवार रात विधानसभा मार्ग पर बर्लिंग्टन चौराहे के पास अचानक आग लग गई।
सामने से धुआं निकलते देख चालक सुधीर दुबे ने बस रोक दी। बस में सवार दस यात्रियों को परिचालक संदीप कुमार यादव ने तुरंत नीचे उतारा।
चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों से सूचना पाकर हजरतगंज फायर स्टेशन से एफएसओ रामकुमार रावत चार दमकल लेकर मौके पर पहुंचे।
करीब आधा घंटा में आग बुझा दी गई, मगर तब तक बस राख हो चुकी थी। बस में सवार साउथ सिटी निवासी रजनीश मिश्र ने बताया कि आग लगने का पता ही नहीं चला।
बस रुकने पर परिचालक ने शोर मचाकर उतरने को कहा तब सभी यात्री नीचे उतरे। चंद मिनट के भीतर ही बस धू-धूकर जलने लगी। (माई सिटी रिपोर्टर)