फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The bus caught fire, passengers narrowly escaped

धू-धूकर जली बस, चार दमकल वाहनों ने बुझाई आग, बाल-बाल बचे यात्री

Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The bus caught fire, passengers narrowly escaped
अयोध्या डिपो की बस में लगी आग। - फोटो : ??? ?????
आजमगढ़ से लखनऊ आ रही अयोध्या डिपो की बस के इंजन में रविवार रात विधानसभा मार्ग पर बर्लिंग्टन चौराहे के पास अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

सामने से धुआं निकलते देख चालक सुधीर दुबे ने बस रोक दी। बस में सवार दस यात्रियों को परिचालक संदीप कुमार यादव ने तुरंत नीचे उतारा।
चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों से सूचना पाकर हजरतगंज फायर स्टेशन से एफएसओ रामकुमार रावत चार दमकल लेकर मौके पर पहुंचे।
करीब आधा घंटा में आग बुझा दी गई, मगर तब तक बस राख हो चुकी थी। बस में सवार साउथ सिटी निवासी रजनीश मिश्र ने बताया कि आग लगने का पता ही नहीं चला।
बस रुकने पर परिचालक ने शोर मचाकर उतरने को कहा तब सभी यात्री नीचे उतरे। चंद मिनट के भीतर ही बस धू-धूकर जलने लगी। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed