{"_id":"66e5994041451cc2950316fa","slug":"the-bullies-destroyed-the-standing-crops-by-plowing-them-lucknow-news-c-13-lko1027-873368-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दबंगों ने खड़ी फसल को जोतकर किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दबंगों ने खड़ी फसल को जोतकर किया नष्ट
Sat, 14 Sep 2024 07:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
नगराम। अचली खेड़ा गांव निवासी सुधीर कुमार ने दबंगों पर खड़ी फसल को जोतकर नष्ट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सुधीर के मुताबिक उनके दोस्त सरोजनीनगर निवासी रामकेर यादव ने जमीन खरीदी थी। इस पर सुधीर ने धान की फसल तैयार की थी। आरोप है कि तीन दिन पहले गांव के ही आकाश व उसके भाई अंतरिक्ष ने साथी सुशील व प्रसून के साथ मिलकर उनकी फसल जोतकर नष्ट कर दी। विरोध पर सुधीर को पीट दिया। (संवाद)
जमीन के विवाद में किसान से मारपीट
नगराम। काजीखेड़ा गांव में देवतादीन और गंगा प्रसाद पड़ोसी हैं। घर के पास जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर देवतादीन के परिजन जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी पर गंगा प्रसाद पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आईं उनकी पत्नी सुशीला की भी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के मुताबिक आरोपी हेमराज, विनय, रामफेर और महेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। (संवाद)