फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The building adjacent to the collapsed building in Transport Nagar was evacuated.

Lucknow News: ट्रांसपोर्टनगर में ढही इमारत से सटी बिल्डिंग कराई खाली

Sun, 22 Sep 2024 06:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
The building adjacent to the collapsed building in Transport Nagar was evacuated.
ट्रांसपोर्टनगर में ढही इमारत से सटी बिल्डिंग से सामान निकालते मजदूर।

विज्ञापन
लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर में बीते दिनों ढहे तीन मंजिला हरमिलाप टावर से सटी इमारत सी-55 को खाली करने का काम शनिवार को शुरू हुआ। हालांकि, देर शाम तक आधा सामान ही निकाला जा सका। बाकी रविवार को निकाला जाएगा।



हरमिलाप टावर के बगल में आलमबाग के रमेश भाटिया की इमारत है। इसमें हार्डवेयर के सामान का गोदाम है। रमेश के भाई कुलदीप भाटिया ने बताया कि हादसे के बाद इस बिल्डिंग को भी एलडीए ने एहतियातन सील कर दिया था। इसके अंदर सील पड़ा सामान खराब होने की आशंका के चलते गोदाम खाली करवाया जा रहा है। इस दौरान एसडीआरएफ के 20 जवान, पुलिस व एलडीए की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


एसडीआरएफ के इंसपेक्टर चन्द्रशेखर ने बताया कि काम के दौरान भारी सामान जमीन पर न गिराने तथा किसी भी प्रकार का कंपन न करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि हरमिलाप टावर ढहने के हादसे में आठ की मौत होने के साथ 35 लोग घायल हुए थे। बिल्डिंग मलिक आशियाना का राकेश सिंघल अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed