फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The brain preserved in the lab will reveal the secrets of diseases

Lucknow News: लैब में सहेजा मस्तिष्क खोलेगा बीमारियों के राज

Tue, 26 Aug 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The brain preserved in the lab will reveal the secrets of diseases
केजीएमयू में कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक।
लखननऊ। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के एनाॅटमी विभाग में मानव मस्तिष्क को सहेजकर उसमें होने वाले बदलावों का आकलन किया जाएगा। इनके आधार पर मस्तिष्क संबंधी बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा। विभाग के 114वें स्थापना दिवस समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत चौहान ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 20 मस्तिष्क सहेजे जा चुके हैं। मस्तिष्क संबंधी बीमारी के मामले में दिमाग की कोशिकाओं में बदलाव आता है। अलग-अलग बीमारियों में यह बदलाव भी अलग प्रकार का होता है। इस पर अध्ययन करके विभिन्न बीमारियों के बारे में पता लगाया जा सकेगा। इसके बाद इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल कर मरीजों में बीमारियों की जांच हो सकेगी। ऐसा होने पर उनके इलाज में आसानी होगी।
विज्ञापन

इस माैके पर कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने एनाॅटमी विभाग की वेबसाइट का शुभारंभ किया। वेबसाइट पर शोध समेत विभाग की सभी जानकारी मिलेंगी। डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि कमर दर्द के साथ ही रीढ़ की अन्य समस्याओं का आकलन ठीक से करना चाहिए। रीढ़ के किस हिस्से पर शरीर का भार ज्यादा रहता है, इसका पता लगाकर भी बीमारी की सटीक पहचान की जा सकती है। इस माैके पर आरूषी, आर्यन, आर्यन मित्तल, शास्वत, सौम्या, वंशिका, खुशी, आदित्य, पिहू अग्रवाल, रनवीर, तनिष्क, तरूण, दिव्य प्रकाश, दिवाकर, निशांत, चैतन्य, दिव्यांशु, मृदुल, पलक समेत अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed