{"_id":"689ba29be71bbb1582000967","slug":"the-boyfriend-hanged-himself-after-making-a-video-call-to-his-girlfriend-lucknow-news-c-13-knp1050-1335721-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रेमिका को वीडियो कॉल कर प्रेमी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रेमिका को वीडियो कॉल कर प्रेमी ने लगाया फंदा
Wed, 13 Aug 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
करन कश्यप की फाइल फोटो।
लखनऊ। सआदतगंज के दर्जी की बगिया निवासी सराफा कारीगर करन कश्यप (24) ने सोमवार रात प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से लटक कर जान दे दी। दादी कमला ने सुबह पांच बजे उसे दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देेखा।
करन के भाई सुमित कश्यप ने बताया कि करन चौपटिया स्थित सराफा कारखाने में कारीगर थे। सोमवार रात आठ बजे वह फिल्म देखने निकला था। रात तीन बजे वह घर लौटा। हन प्रिया व डेढ़ साल की भांजी अदिति से बात करने के बाद साढ़े तीन बजे करन ऊपरी मंजिल के कमरे में सोने चला गया। देर रात करन ने आत्महत्या कर ली। सुमित के मुताबिक करन का पिछले दो साल से मोहल्ले की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करन का आरोप है कि मोबाइल से पता चला है कि कमरे में पहुंचने के बाद करन ने युवती को वीडियो कॉल कर खुदकुशी की है। करन के आत्महत्या करने के बाद युवती ने उनके मोबाइल पर पांच बार कॉल भी की थी। कॉल रिसीव न होने पर युवती ने करन के दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। सुमित ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया है। वहीं इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है और न ही कोई आरोप लगाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।