{"_id":"6b04a8e9222285444e05de46","slug":"the-bomb-was-hidden-inside-a-ball-of-dough-it-exploded-the-moment-the-cow-chewed-it-lucknow-news-c-13-lko1096-2020942-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोई में रखा था बम, गाय के चबाते ही फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोई में रखा था बम, गाय के चबाते ही फटा
विज्ञापन
मोहनलालगंज। गौरा गांव में रविवार शाम जंगली सुअर के शिकार के लिए आटे की लोई में छिपाकर रखा गया बम गाय के लिए घातक साबित हुआ। गाय के लोई चबाते ही तेज विस्फोट हुआ जिससे गाय के मुंह के चिथड़े उड़ गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गाय मालिक ने गांव के ही सज्जा रावत पर बम रखने का आरोप लगाते हुए मोहनलालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
गौरा गांव निवासी मनोज ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे मां रतना देवी गाय चराने गई थीं। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर खाली पड़ी जमीन में गांव के सज्जा रावत ने जंगली सुअर के शिकार के लिए आटे की लोई में बम छिपाकर रखे थे। गाय ने जैसे ही लोई चबाने की कोशिश की तभी एक तेज धमाका हुआ। मां ने उन्हें घटना की जानकारी दी। आनन-फानन लोगों की मदद से गाय को अस्पताल पहुंचाया गया।
बिना लाइसेंस बम बनाने और सप्लाई करने का आरोप
मनोज का आरोप है कि सज्जा रावत जंगली सुअर के शिकार के लिए बिना लाइसेंस बम तैयार करता है और लोगों को सप्लाई भी करता है। शिकार के बाद वह मांस भी बेचता है। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के मुताबिक आरोपी सज्जा के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।