{"_id":"6acaa3f69bca2f0e5c09a9d0","slug":"the-body-of-suraj-who-drowned-while-trying-to-save-a-friend-was-found-after-40-hours-lucknow-news-c-13-lko1096-1959913-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दोस्त को बचाने के प्रयास में डूबे सूरज का शव 40 घंटे बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दोस्त को बचाने के प्रयास में डूबे सूरज का शव 40 घंटे बाद मिला
Sun, 11 Oct 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
सूरज की फाइल फोटो।
मलिहाबाद। रहीमाबाद के तरौना गांव के पास बेहता नाले में डूबे सूरज (18) का शव शनिवार सुबह नाै बजे बबूल के पेड़ में फंसा मिला। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों को शव तलाशने में करीब 40 घंटे लगे।
सूरज बंगलूरू के एक होटल में काम करते थे। वह 10 दिन पहले ही गांव आए थे। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उनके दोस्त रोहित अपनी भैंस को बचाने के लिए नाले में उतरे थे। इस दौरान रोहित डूबने लगे तो सूरज उन्हें बचाने पहुंचे लेकिन खुद भी नाले में डूब गए। शुक्रवार को नाले में डूबी भैंस का शव मिल गया था।
एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर तीन दिन से तलाश में जुटे थे। शनिवार सुबह काफी मशक्कत के बाद सूरज का शव नाले से निकाला गया।
विज्ञापन
बेटे के इंतजार में तीन दिन तक नाले किनारे बैठी रही मां
बेटे के डूबने की सूचना मिलते ही मां दुलारी नाले के पास पहुंच गई थीं। वह बृहस्पतिवार से शनिवार तक बेटे के मिलने की आस में वहीं बैठी रहीं। शुक्रवार को भी सूरज का पता नहीं चला। लोगों ने उन्हें घर लौटने के लिए कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुईं। बेटे को आखिरी बार देखने की आस में वह तीन दिन तक बिना कुछ खाए-पिए उसके मिलने का इंतजार करती रहीं।