{"_id":"684f2968dab72630f000cf4a","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-the-room-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1251574-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कमरे में लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कमरे में लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के दुगावा निवासी आशीष त्रिपाठी (45) सात वर्षों से ठाकुरगंज के लालाबाग में किराये के मकान में हरदोई के अतरौली की सुनीता के साथ लिवइन में रहते थे। बहनोई संदीप मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह ठाकुरगंज पुलिस ने उन्हें कॉल कर सूचना दी कि आशीष ने पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया है। वहीं, सुनीता ने पुलिस को बताया कि आशीष नशे के लती थे। उन पर काफी कर्ज था, जिससे वह परेशान रहते थे। संदीप ने बताया कि आशीष मंडल चार मध्य विधानसभा सेक्टर संयोजक भी रह चुका था।