{"_id":"682d8383aacecc8a8c0be358","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-on-the-roadside-in-gosaiganj-lucknow-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रोड किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रोड किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 21 May 2025 01:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 May 2025 01:10 PM IST
सार
लखनऊ के गोसाईगंज में रोड किनारे एक पेड़ से युवक का शव लटकता मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के गोसाईंगंज के बरुआ निवासी मजदूर मोहित रावत (27) ने बुधवार को गले में फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी के डिगडिगा निवासी मोहित के पिता बेचालाल की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद मोहित अपनी मां के साथ गोसाईंगंज के बरुआ में रहने लगा।
विज्ञापन
बुधवार को मोहित ने फतेहपुर में गोमती नदी के पास सड़क किनारे चिलबिल के पेड़ से गमछे से फंदा लगा कर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। गंगागंज चौकी प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
