फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The benefit of reduced house tax filing and cancellation fee will be available in two months.

Lucknow News: कम गृहकर दाखिल खारिज शुल्क का लाभ दो महीने में मिलने लगेगा

Sat, 24 Jan 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The benefit of reduced house tax filing and cancellation fee will be available in two months.
नगर निगम ।
लखनऊ। गृहकर दाखिल खारिज शुल्क कम होने का फायदा दो महीने में भवनस्वामियों को मिलने लगेगा। आपत्तियां व सुझाव लेने की प्रक्रिया के बाद नई गृहकर दाखिल खारिज नियमावली का प्रकाशन किया जाएगा। 27 जनवरी को नगर निगम सदन की बैठक में प्रस्ताव भी लाया जाएगा। होटल-रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम और हॉस्पिटल के लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी सहित कई अन्य प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को सदन की बैठक का एजेंडा जारी कर दिया। इसमें गृहकर दाखिल खारिज शुल्क कम करने को लेकर बनाई नई नियमावली के प्रकाशन का प्रस्ताव भी लाया जा रहा है। इससे पहले चार दिसंबर को सार्वजनिक सूचना जारी कर नगर निगम ने नियमावली पर शहरवासियों से आपत्ति-सुझाव मांगे थे। इसके लिए 15 दिन का मौका दिया गया, जो पूरा हो चुका है। इस दौरान आई एक आपत्ति का निस्तारण भी हो गया। अब नियमावली का प्रकाशन होना है, जिसके लिए सदन की अनुमति जरूरी है।
विज्ञापन






लाइसेंस शुल्क बढ़ाने का इस बार भी विरोध

नगर निगम ने होटल-रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी का लाइसेंस शुल्क पांच गुना तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी बनाया है। इस संबंध में प्रतिष्ठानों से आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे, जिसका समय पूरा हो गया। अप्रैल से प्रस्ताव लागू करने के लिए इसे मंजूरी के लिए सदन में रखा जाएगा। बढ़ोतरी का प्रस्ताव डेढ़ साल पहले नगर निगम सदन से पास हो चुका है, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते यह लागू नहीं हो पा रहा। इस बार भी विरोध हो रहा है, फिर भी प्रस्ताव सदन में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






ये प्रस्ताव भी रखे जाएंगे बैठक में

0 सोलर लगाने वाले भवनस्वामियों को 10 प्रतिशत की छूट मिले।

0 शहर में हाईटक नर्सरी विकसित करने के लिए चिह्नित की जाएगी जमीन।

0 नगर निगम की केंद्रीय कार्यशाला को बस्तौली में शिफ्ट किया जाए।

0 गोमती में नाले गिरने से रोकने के लिए बनाए जाने वाले एसटीपी की जमीन चिह्नित करना।

0 कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड में पापुलर नर्सिंग होम में मकान नंबर ई-2177 से एफ-2270 तक की सड़क का नाम स्वर्गीय सोहन लाल सक्सेना के नाम पर।

0 मोतीलाल नेहरू वार्ड में मोतीनगर से आर्या नगर जाने वाली रोड का नाम स्वर्गीय सरदार ज्ञान सिंह गांधी के नाम पर।

0 मोती लाल नेहरू वार्ड में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल मोतीनगर के सामने स्थित चौराहे का नामकरण महाराजा अग्रसेन चौक करना।

0 शारदा नगर प्रथम वार्ड स्थित रतन खंड में पार्क संख्या-12 के पास से जाने वाली सड़क का नामकरण पूर्व विधायक महेंद्र प्रताप नरायण के नाम पर करना।

0 कानपुर रोड योजना में विद्यावती द्वितीय वार्ड की पांच सड़कें लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed