फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The bank employees who arrived with the notice were held hostage and beaten

Lucknow News: नोटिस लेकर पहुंचे बैंककर्मियों को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 26 Nov 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
The bank employees who arrived with the notice were held hostage and beaten
लखनऊ। ऋण की अदायगी न होने पर बंधक संपत्ति जब्त करने का नोटिस लेकर कर्जदार के घर पहुंचे बैंक के तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा गया। एक कर्मचारी ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल छीन लिया गया। पुलिस ने किसी तरह बैंककर्मियों को मुक्त कराया। मामले में दुबग्गा थाने में चार नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विराजखंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट मैनेजर अंकित वर्मा ने दुबग्गा थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि दुबग्गा की आम्रपाली योजना, सेक्टर एच निवासी अंकुर कनौजिया ने कुछ वक्त पहले उनकी शाखा से ऋण लिया था। अंकुर ने समय पर ऋण अदा नहीं किया। कई बार रिकवरी नोटिस भेजने पर भी जवाब नहीं मिला। जिसके बाद अंकुर द्वारा गिरवी रखी गई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई के लिए बैंक ने अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के पास आवेदन किया था। बैंक को बंधक संपत्ति जब्त करने की स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अंकित वर्मा बैंक के स्टाफ अंकित सिंह और आकाश भारती के साथ नोटिस लेकर लोन धारक अंकुर कनौजिया के घर पहुंचे। आरोप है कि नोटिस चस्पा करते ही अंकुर के भाई आशीष और अन्य परिजनों ने उन लोगों को घेर लिया और गालीगलौज करने लगे। एक बैंककर्मी वीडियो बनाने लगा तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अंकुर भी वहां पहुंच गया और उसने अन्य के साथ मिलकर बैंककर्मियों की पिटाई की। सभी आरोपियों ने मिलकर बैंककर्मियो को बंधक बना लिया। अंकित ने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंककर्मियों को मुक्त कराया।

मामले में अंकित वर्मा की तहरीर पर दुबग्गा थाने में अंकुर कनौजिया, आशीष कनौजिया, अंकित कनौजिया, कृष्णा कनौजिया और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed