फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Azad Writers and Poets Society Celebrated Giani Ditt Singh's Birth Anniversary.

Lucknow News: आजाद लेखक कवि सभा ने मनाई ज्ञानी दित्त सिंह की जयंती

Wed, 22 Apr 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The Azad Writers and Poets Society Celebrated Giani Ditt Singh's Birth Anniversary.
कीर्तन से प्रभु का सुमिरन किया।
लखनऊ। समाज सुधारक, विद्वान और लेखक ज्ञानी दित्त सिंह की जयंती पर आलमबाग स्थित गुरु तेगबहादुर भवन चंदरनगर में मंगलवार को आजाद लेखक कवि सभा की ओर से आयोजन किया गया। सरदार नरेंद्र सिंह मोंगा की अध्यक्षता में बीबी रूही वडेरा और हरलीन कौर वडेरा ने कीर्तन से प्रभु का सुमिरन किया। सरबजीत सिंह बखि्शश ने कार्यक्रम का संचालन किया। आजाद लेखक कवि सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगा ने कहा कि ज्ञानी दित्त सिंह विद्वान थे जिन्हें तर्कसंगत दलीलों का बादशाह कहा जाता है। उन्होंने खालसा कॉलेज अमृतसर की स्थापना की थी। इस अवसर पर त्रिलोक सिंह बहल, एस. निर्मल सिंह, बीबी रवनेत कौर, जसबीर कौर, शरणजीत कौर, एस. दविंदर पाल सिंह बग्गा, अजीत सिंह, हरपाल सिंह गुलाटी ने भी ज्ञानी दित्त सिंह के कृतित्व के बारे में बताया।
विज्ञापन


ज्ञानी दित्त सिंह का जन्म 21 अप्रैल 1850 को पाकिस्तान के लाहौर के गांव बस्सी पठाना में हुआ था। वे सिख धर्म के विद्वानों में से एक थे जिन्होंने 70 से अधिक किताबें लिखीं। वे एक इतिहासकार, लेखक और संपादक के साथ ही सिंह सभा के प्रख्यात सुधारकों में से एक थे। उनकी रचनाएं साधु दयानंद ते मेरा संवाद और दुर्गा परबोध सिख दर्शन के प्रमुख ग्रंथ माने जाते हैं। 6 सितंबर 1901 में लाहौर में उनका निधन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed