फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The audience was mesmerized by the melodious performances of Riddhima and Aastha.

Lucknow News: रिद्धिमा और आस्था की सुरमई प्रस्तुतियों से दर्शक मंत्रमुग्ध

Fri, 28 Feb 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The audience was mesmerized by the melodious performances of Riddhima and Aastha.
प्रस्तुति देते संगीत कलाकार।
लखनऊ। जब सुरों की साधना और रागों की मिठास एक मंच पर मिलती है तो संगीत सिर्फ सुनाई नहीं देता बल्कि आत्मा तक गूंजता है। पं. गणेश प्रसाद मिश्र संगीत साधना केंद्र की ओर से बृहस्पतिवार को यूपी संगीत नाटक अकादमी में आयोजित श्रुतिनाद में शास्त्रीय संगीत का ऐसा ही रूप देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत रिद्धिमा की प्रस्तुति से हुई, जिन्होंने राग विहाग में प्यारी प्यारी अंखियां और राग खमाज में श्याम सुंदर मदन मोहन जैसी रचनाओं से समा बांध दिया। आस्था मिश्रा ने राग यमन में बड़ा ख्याल, द्रुत ख्याल, तराना और शिव भजन की प्रस्तुति दी। सितार वादक डॉ. अंकुर मिश्र ने कई प्रसिद्ध गीतों की धुनें बजाकर संगीत प्रेमियों को नया अनुभव दिया। डॉ. अंजनी कुमार मिश्र और डॉ. गरुण मिश्र ने राग जोग में विलंबित ख्याल, द्रुत ख्याल, तराना, दादरा और होली की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

हारमोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र और तबले पर मोहित दुबे ने सुर-ताल की संगत की। कामिनी मिश्रा, यामिनी पांडे, शिखा श्रीवास्तव, अर्चना जामजूट, अनुमेहा गुप्ता, कीर्ति सिन्हा, सरिता त्रिपाठी, रश्मि उपाध्याय, बबिता साहू, बबिता चतुर्वेदी, ज्योति, मोहिनी, अंशु सिंह, मनीषा बिष्ट, शुभम, नवनीत सिंह और नवनीत तिवारी ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान संस्थापक मीनाक्षी मिश्र, अनुमेहा गुप्ता ने आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed