फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The arms factory was running 100 meters away from the police station

UP: मलिहाबाद में थाने से 100 मीटर दूर चल रही थी असलहा फैक्टरी, पुलिस ने देर रात मारा छापा, एक हिरासत में

Fri, 27 Jun 2025 12:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 27 Jun 2025 12:12 PM IST
सार

मलिहाबाद के एक गांव में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर एक अवैध असलहा फैक्टरी चल रही थी। अंदेशा है कि हिरासत में लिया गया आरोपी सलाउद्दीन प्रदेश में बड़े पैमाने पर असलहों की सप्लाई करता है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
The arms factory was running 100 meters away from the police station
इसी मकान में चल रही थी असलहा फैक्टरी।

विस्तार

मलिहाबाद के मिर्जागंज गांव में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हकीम सलाउद्दीन के मकान में अवैध असलहा फैक्टरी चल रही थी। इसकी सूचना पर बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने छापा मारा। करीब पांच घंटे के सर्च ऑपरेशन में बड़ी संख्या में अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने सलाउद्दीन को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


इससे पहले मुखबिर की सूचना पर मलिहाबाद और रहीमाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान अवैध असलहे बनाने के उपकरण भी मिले हैं।

एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र दुबे के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम छह बजे महिलाबाद पुलिस को मिर्जागंज गांव में एक हकीम के घर असलहे होने की जानकारी मिली। इस पर एसीपी मलिहाबाद और दोनों थानों की पुलिस ने घर पर छापा मारा। इस दौरान हकीम सलाउद्दीन, उसकी पत्नी और बेटी मौजूद थी।
विज्ञापन


पांच घंटे तक चली तलाशी में पुलिस को भारी संख्या में असलहे मिले। इस संबंध में पुलिस के पूछताछ करने पर सलाउद्दीन कोई जवाब नहीं दे सका। सूत्रों के मुताबिक सलाउद्दीन असलहों का शौकीन है। आशंका है कि उसके पास विदेशी असलहे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: कांवड़ मार्गों पर एंबुलेंस की होगी पर्याप्त व्यवस्था... त्योहारों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निर्देश जारी

दवाखाना चलाता था सलाउद्दीन
स्थानीय लोगों ने बताया कि सलाउद्दीन दवाखाना चलाता थे। कुछ महीने पहले उनके तीन परिजनों की हत्या हो गई थी। सलाउद्दीन की एक बेटी नार्वे में पढ़ाई करती है और दूसरी इंटीग्रल में पढ़ रही है। पुलिस ने कुछ अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोग भी हैरत में हैं। अंदेशा है कि सलाउद्दीन बड़े स्तर पर प्रदेश में असलहों की सप्लाई कर रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस को उसके घर में ओवैश नाम का युवक भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed