फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The appearance of the roads has not changed in 12 localities

Lucknow News: 12 मोहल्लों में नहीं बदली सड़कों की सूरत

Tue, 09 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 09 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The appearance of the roads has not changed in 12 localities
रायबरेली। शहर क्षेत्र के 12 मोहल्लों की सड़कों की सूरत नहीं बदल पाई है। ऐसे में 50 हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में चल रही हवा से धूल उड़ रही है। इससे इन सड़कों से गुजरना लोगों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जलनिगम के अधिकारियों के निर्देश के बाद भी फर्म के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। शहर क्षेत्र में अमृत योजना के तहत फेज-तीन के तहत सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

यह कार्य मेसर्स केके स्पन इंडिया लिमिटेड फरीदाबाद (हरियाणा) करा रही है। सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों की खुदाई तो कराई जा रही है, लेकिन नए सिरे से सड़कों का कार्य नहीं हो रहा है। शहर क्षेत्र के 12 मोहल्लों में 14.50 किमी. की सड़क नए सिरे से बनाई जानी है, लेकिन यह कार्य दो माह बाद भी नहीं हो पाया है। बालापुर निवासी बब्बू, राजन शुक्ला, विजय शुक्ला, शिवाजी नगर निवासी अनुभव रस्तोगी, सोनू सिंह, ज्योतिबा नगर निवासी शैलेंद्र, पवन, अनिल कुमार बताते हैं कि हवा चलने से धूल आंखों में पड़ती है। इससे सड़कों से आना जाना मुश्किल है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कृष्णा नगर, तिलक नगर, यदुवंशी नगर, बस्तेपुर, जवाहर विहार कॉलोनी, पटेल नगर, बालापुर, शिवाजी नगर, शक्ति नगर, तुलसी नगर, मलिकमऊ कॉलोनी, अंबेडकर नगर मोहल्लों में सड़कें नहीं बनाई जा सकी हैं। इसके अलावा रायबरेली-सुल्तानपुर रोड से सुल्तानपुर खेड़ा को जाने वाली सड़क नए सिरे से नहीं बनवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed