फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The aim of education is not merely to obtain a degree: Governor

शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री पाना नहीं : राज्यपाल

Thu, 09 Jul 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The aim of education is not merely to obtain a degree: Governor
भाषा विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में सम्मानित छात्र-छात्राएं।
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री पाना नहीं है। इसका लक्ष्य उत्तरदायी, संवेदनशील और संस्कारित नागरिक तैयार करना है। ये नागरिक समाज, राष्ट्र और मानवता के कल्याण में सक्रिय भूमिका निभाएं। समारोह में 1236 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। 125 मेधावियों को पदक दिए गए, जिनमें 54 स्वर्ण पदक थे। छात्राओं को 74 और छात्रों को 51 मेडल दिए गए। सभी उपाधियां और अंकपत्र डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए ज्ञान, नवाचार, नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्व का समन्वय जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब उससे समाज में संवेदनशीलता, नैतिकता, नवाचार और सेवा की भावना का विस्तार हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में जर्मन, जापानी और चीनी जैसी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू की जा रही है। यह पहल विद्यार्थियों को वैश्विक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। अवधी भाषा में स्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रयास की भी उन्होंने सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि छात्राओं का 74 पदक प्राप्त करना उनकी प्रतिभा और परिश्रम का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवसर पर औरैया जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 250 आंगनबाड़ी किट वितरित की गई। इसके अलावा 300 बेटियों का एचपीवी टीकाकरण भी कराया गया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी संबोधित किया।

समझौता ज्ञापनों पर क्या काम हुआ, रिपोर्ट दें...
राज्यपाल ने कहा कि भाषा विवि ने बीते एक वर्ष में 71 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि ये समझौते हस्ताक्षर तक सीमित न रहें, बल्कि संयुक्त शोध और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने मंच से ही कुलपति से कहा कि इन एमओयू में आगे क्या प्रगति हुई, इसकी रिपोर्ट भी मुझे दें। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ने से ज्ञान का लोकतंत्रीकरण होगा। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता के वाहक बनने का भी आह्वान किया।

चुपचाप बैठ जाइए, नहीं तो समापन की घोषणा कर दूंगी...
दीक्षांत समारोह के दौरान उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मंच से संबोधित कर रहे थे और सामने बैठे कुछ विद्यार्थी खड़े होकर तेज आवाज में बातचीत करने लगे। दरअसल, स्वर्ण पदक पाने वाले कुछ छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने मंच से पदक भेंट किए और बाकी से कहा गया कि उन्हें मेडल बाद में मिलेंगे। ये छात्र-छात्राएं मंच से पदक देने की मांग करने लगे। शोर ज्यादा मचने लगा तो राज्यपाल ने उच्च शिक्षा मंत्री के संबोधन के दौरान ही बीच में माइक लेकर छात्र-छात्राओं को डांट लगा दी। गुस्साईं राज्यपाल ने यह तक कह दिया कि चुपचाप आप लोग अपनी सीटों पर बैठ जाएं वरना दीक्षांत समारोह के समापन की घोषणा कर दूंगी। इसके बाद विवि के शिक्षकों व पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बैठाया।

शिक्षा और दीक्षा में होता है अंतर : सुधांशु त्रिवेदी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाषा के आधार पर लड़वाने वालों से सतर्क रहें। भाषा के अज्ञान की वजह से ही समस्या आती है। शिक्षा और दीक्षा में अंतर होता है। शिक्षा तो आप कहीं से ले सकते हैं, विदेश से या फिर गूगल से भी। ...लेकिन दीक्षा संस्कारों से आती है और केवल भारत में ही मिल सकती है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत की भाषा का विस्तार पूरे विश्व में हुआ, लेकिन हम अपने समृद्ध इतिहास से अपरिचित हैं। इंडोनेशिया की ऑफिशियल लैंग्वेज भाषा है। सिंधु से हिंदू, सप्ताह से हफ्ता हुआ। तारिक नाम संस्कृत के तारा से आया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बदल चुका है। पहले यूपी में कट्टे बनते थे, अब ब्रह्मोस बन रही है।
उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है और यही युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी आधारशिला है। भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत तथा आधुनिक विज्ञान के समन्वय से भारत विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार, उद्यमिता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मूल्यपरक, रोजगारोन्मुखी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विकसित भारत की आधारशिला है। उन्होंने भाषा विवि की ओर से भाषा शिक्षा, शोध, नवाचार, कौशल विकास, सामाजिक दायित्व तथा वैश्विक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मां-बेटी सम्मेलन का भी आयोजन
मौके पर भाषा विवि में मां-बेटी सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। कुलाधिपति आनंदीबेन ने कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में मां-बेटी के बीच खुला संवाद अत्यंत आवश्यक है। यह सम्मेलन इसी संवाद को प्रोत्साहित करता है, जिससे परिवार में विश्वास और अपनापन बढ़ता है तथा बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होती हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed