{"_id":"68bca518ec15a2fb490f410c","slug":"the-actress-attempted-self-immolation-near-the-golf-club-crossing-lucknow-news-c-13-lko1070-1371605-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अभिनेत्री ने गोल्फ क्लब चौराहे के पास किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अभिनेत्री ने गोल्फ क्लब चौराहे के पास किया आत्मदाह का प्रयास
Sun, 07 Sep 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नोएडा निवासी एक्ट्रेस ने शनिवार दोपहर गोल्फ क्लब चौराहे के पास खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। समय रहते वहां तैनात पुलिस वालों ने उन्हें पकड़ लिया और गौतमपल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता गाजियाबाद में दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न होने से आहत थी और इसी के चलते आत्मदाह का प्रयास किया।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि युवती ने कुछ दिन पहले गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में हरियाणवी फिल्म निर्माता और अभिनेता उत्तर कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया और जांच में आरोप सही नहीं मिले थे तो केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पीड़िता गाजियाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज होकर शनिवार दोपहर एक बजे बहन और उनके चार साल के बेटे के साथ गोल्फ क्लब चौराहा पहुंची। वहां लगे बैरियर के पास उन्होंने खुद पर पेट्रोल डाल लिया।
एसीपी ने बताया कि नोएडा पुलिस को सूचना दे दी गई है। पीड़िता मूल रूप से हापुड़ के पिलखुआ की रहने वाली हैं। जांच में पता चला है कि पीड़िता और उत्तर कुमार एक साथ काम करते थे। वर्ष 2024 में दोनों के बीच कुछ विवाद हो गया था।
विज्ञापन
घटना का वीडियो भी वायरल
गोल्फ क्लब चौराहे के पास युवती के आत्मदाह के प्रयास का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 31 सेकंड के इस वीडियो में युवती बैरियर के पास अकेले नजर आई। कुछ देर बाद उन्होंने खुद पर पेट्रोल डाला। इस बीच वहां तैनात पुलिस वालों की नजर उनपर पड़ गई और सुरक्षा कर्मियों ने उनको घेर कर पकड़ लिया।