Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The accused's house and surrounding buildings were surveyed using an ETS machine, the LDA report is expected tomorrow.

Lucknow News: ईटीएस मशीन से हुई थी आरोपी के मकान और आसपास के भवनों की पैमाइश, कल आ सकती है एलडीए की रिपोर्ट

Sun, 01 Nov 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The accused's house and surrounding buildings were surveyed using an ETS machine, the LDA report is expected tomorrow.
लखनऊ। सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान में नजूल की कितनी जमीन शामिल है, इसका ब्योरा अब सोमवार को सामने आ सकता है। एलडीए की ओर से शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन (ईटीएस) मशीन से कराई गई पैमाइश की रिपोर्ट शनिवार को तैयार नहीं हो सकी। अब सोमवार को रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना है।
विज्ञापन

दरअसल, आरोपी के मकान में नजूल और सड़क की कितनी जमीन शामिल है, इसकी जांच के लिए एलडीए की टीम ने शुक्रवार को ईटीएस मशीन से सर्वे किया था। सर्वे में आरोपी के मकान के साथ आसपास के भवनों की जमीन भी नापी गई थी। अब सर्वे के आंकड़ों का दस्तावेजों से मिलान कर रिपोर्ट तैयार की जानी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तिहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार रात एलडीए ने उच्च स्तर से मिले निर्देश पर आरोपी के मकान की दीवार गिराई थी। यह कार्रवाई सड़क की जमीन पर दीवार बनाए जाने के आधार पर की गई थी। अब नजूल की जमीन पर कब्जे की स्थिति स्पष्ट होने के बाद उसे हटाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। एलडीए के नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि संबंधित इलाका काफी पुराना है। पैमाइश का रिकॉर्ड नहीं मिलने और मैनुअल पैमाइश में दिक्कत के चलते ईटीएस मशीन से सर्वे कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्ति भवन में शिवाजी, शिवेंद्र और सुयश को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ। सआदतगंज तिहरे हत्याकांड में जान गंवाने वाले शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटी सुयश को शनिवार को शक्ति भवन में श्रद्धांजलि दी गई। विद्युत परिषद आशुलेखक संघ की ओर से आयोजित सभा में पदाधिकारियों ने तीनों को याद कर शोक व्यक्त किया। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष वीके सिंह कलहंस ने बताया कि शिवाजी तिवारी संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष थे। 26 अक्तूबर को शिवाजी, उनके भाई शिवेंद्र और बेटी सुयश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से संगठन के सदस्यों में शोक है। सभा में संघ के पदाधिकारियों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed