{"_id":"69e14dde4ffb8153d8094abd","slug":"the-accused-who-stole-jewellery-worth-rs-1-crore-was-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1695231-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक की टक्कर से इलेक्ट्रिशियन की मौत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक की टक्कर से इलेक्ट्रिशियन की मौत, चालक गिरफ्तार
Fri, 17 Apr 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
राहुल शुक्ला की फाइल फोटो।
गुडंबा। मड़ियांव के सीतापुर रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से इलेक्ट्रिशियन राहुल शुक्ला (34) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार, श्याम विहार फैजुल्लागंज निवासी राहुल शुक्ला (34) इलेक्ट्रिशियन थे। उनके भाई रमन शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर राहुल बाइक से काम पर जा रहे थे। मड़ियांव स्थित भिटौली क्रॉसिंग के पास सीतापुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहुल ट्रक के नीचे आ गए और ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और चालक को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी अजीज नगर नितिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान जम्मू-कश्मीर निवासी जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। वह लखनऊ से गत्ता लादकर जा रहा था।