{"_id":"676333536d246494e609ca54","slug":"the-accused-who-shot-the-student-is-still-absconding-from-the-police-lucknow-news-c-13-knp1050-998546-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्र को गोली मारने अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्र को गोली मारने अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में एलएलबी के छात्र आर्यन राना को गोली मारने वालों को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। छात्र के पिता ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि घायल छात्र आर्यन राना की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। आदर्श कॉलोनी जानकीपुरम निवासी पिता कमलेश कुमार ने बेटे के साथी सेक्टर-सी निवासी हिमांशु सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। हिमांशु के कुछ साथियों से पूछताछ कर उसके ठिकाने के बारे में पता लगाया जा रहा है। हिमांशु की गिरफ्तारी के लिए कुछ जगहों पर दबिश भी दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उसका मोबाइल फोन बंद होने के कारण उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। छानबीन में पता है कि आरोपी हिमांशु पिता के साथ कार वाशिंग सेंटर पर काम करता है।
गोली मारने की वजह अब तक साफ नहीं
आरोपी हिमांशु सिंह ने दोस्त आर्यन को गोली क्यों मारी थी, यह अभी साफ नहीं हो सका है। घटना के बाद ऐसी चर्चा थी कि बीयर के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था और उसी के दौरान हिमांशु ने आर्यन को गोली मार दी थी। आर्यन को गोली मारने के बाद हिमांशु उसे बुलेट से एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया था। अस्पताल से मिली सूचना पर मड़ियांव पुलिस ने घायल आर्यन को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया था।