{"_id":"69cd8b44b31bdcf12607cf05","slug":"the-accused-who-had-come-to-food-valley-with-his-wife-and-son-was-picked-up-by-the-police-leading-to-uproar-lucknow-news-c-13-lko1096-1671755-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी व बेटे के साथ फूड वैली पहुंचे आरोपी को पुलिस ने उठाया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी व बेटे के साथ फूड वैली पहुंचे आरोपी को पुलिस ने उठाया, हंगामा
Thu, 02 Apr 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
आरोपी इस्लाम।
लखनऊ। दुबग्गा में प्लॉट पर निर्माण के एवज में 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी बालागंज निवासी इस्लाम को मंगलवार रात ठाकुरगंज पुलिस ने गोमतीनगर स्थित फूड वैली से उठा लिया। उस वक्त इस्लाम के साथ उसकी पत्नी, बेटा व अन्य लोग मौजूद थे। सादे कपड़े में पुलिस वालों को देख आरोपी की पत्नी व साथ में मौजूद अन्य लोगों ने विरोध किया। काफी देर तक हंगामा चला। इस दौरान आरोपी का मासूम बेटा रोता रहा। बाद में गोमतीनगर पुलिस पहुंची और आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर साथ ले गई।
अमीनाबाद के मॉडल हाउस निवासी आढ़ती फाहम जहीर का एसीपी काकोरी दफ्तर के पास उनका प्लाॅट है। फाहम के अनुसार उन्होंने प्लाॅट वर्ष 1988 में खरीदा था। दो माह पूर्व उन्होंने एलडीए से नक्शा पास कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया। काम शुरू होते ही कुछ दबंगों ने 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। डेढ़ माह पहले शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद असलहों से लैस आरोपियों ने प्लॉट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस पर मजदूर जान बचाकर भागे। आरोपियों ने ईंट-गुम्मे भी चलाए । पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी। फाहम की तहरीर पर बेगरिया गांव निवासी सत्येंद्र रावत, सौरभ रावत, विक्रांत साहू, उमेश, तीर्थराम, सुफियान, इस्लाम, सनी खान व उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। इस मामले में इंस्पेक्टर दुबग्गा को हटाया गया और केस ठाकुरगंज थाने स्थानांतरित कर दिया गया था।
अचानक सादे कपड़े में पहुंचे पुलिस वाले
ठाकुरगंज पुलिस को मंगलवार रात करीब दस बजे इस्लाम के फूड वैली में होने की सूचना मिली। सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इस्लाम को पकड़ लिया। उसकी पत्नी और बेटे सहित अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। इस्लाम की पत्नी बार-बार पुलिस वालों से कह रही थी कि उनके पति को छोड़ दिया जाए। आरोपी इस्लाम भी परिवार के साथ होने की दुहाई दे रहा था। हंगामा बढ़ता देख ठाकुरगंज पुलिस ने गोमतीनगर पुलिस को बुलाया। गोमतीनगर पुलिस की मदद से इस्लाम को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
गोमतीनगर पुलिस को नहीं दी थी सूचना
फूड वैली से आरोपी को पकड़ने की सूचना ठाकुरगंज पुलिस ने गोमतीनगर पुलिस को नहीं दी थी। सूत्रों के अनुसार, सूचना दे दी जाती तो इतना हंगामा न होता। फूड वैली से आरोपी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित का कहना है कि आरोपी इस्लाम शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ वजीरगंज, ठाकुरगंज, दुबग्गा और अयोध्या जनपद में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ जिला बदर की भी कार्रवाई हो चुकी है।