{"_id":"69c83001d93bf6c09905c1ed","slug":"the-accused-was-pressurizing-to-withdraw-the-case-and-was-arrested-lucknow-news-c-13-knp1002-1665971-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केस वापस लेने का दबाव बना रहा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केस वापस लेने का दबाव बना रहा आरोपी गिरफ्तार
Sun, 29 Mar 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
तेलीबाग। युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और तेजाब हमले की धमकी देने के मामले में दर्ज रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे आरोपी अक्षय प्रताप सिंह को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के पिता ने 4 फरवरी 2026 को थाने में पीजीआई थाने में तेलीबाग निवासी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि फर्जी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उनकी बेटी से करीब 35 हजार रुपये वसूले थे। विरोध पर आरोपी ने तेजाब फेंकने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार की शाम आरोपी साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और केस वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध पर मारपीट का प्रयास किया और कार में तोड़फोड़ की। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। पूर्व में दर्ज मामले की जांच जारी है।