{"_id":"67f6d7eeebd354b44d0be81d","slug":"the-accused-of-attacking-a-teenager-and-a-youth-due-to-enmity-was-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1150945-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंजिश में किशोर व युवक पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंजिश में किशोर व युवक पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 10 Apr 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में किशोर व युवक पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। मलिहाबाद के मोहनदनटोला मोहल्ले में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते हाईस्कूल के छात्र प्रियांशु (17) व उसकी मदद के लिए पहुंचे आनंद पर बेल्चे से हमला करने के आरोपी सलमान को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बेल्चा भी बरामद किया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रॉमा में भर्ती प्रियांशु की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रियांशु मंगलवार रात 11 बजे घर के बाहर टहल रहा था। तभी मोहल्ले का सलमान बेल्चा लेकर पहुंचा और रंजिश के चलते प्रियांशु से गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे आनंद मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी बांके से हमला कर दिया था। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद आनंद को छुट्टी दे दी गई थी। गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को ट्राॅमा में भर्ती कराया गया था। उनके नाना ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया था।