फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thai woman caught at airport with fake passport

Lucknow News: फर्जी पासपोर्ट के साथ एयरपोर्ट से पकड़ी गई थाईलैंड की महिला

Fri, 22 Aug 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Thai woman caught at airport with fake passport
अमाैसी एयरपोर्ट। 
लखनऊ। अमौसी एयपोर्ट पर बृहस्पतिवार को इमिग्रेशन टीम ने फर्जी पासपोर्ट के साथ थाईलैंड निवासी थोंगफुन चायफा और उसके साथी जसविंदर सिंह को पकड़ लिया। दोनों को सरोजनीनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक थोंगफुन चायफा को मार्च 2025 में एग्जिट परमिट पर भारत से थाईलैंड भेजा गया था। इसके बावजूद वह 31 जुलाई 2025 को फर्जी पासपोर्ट के जरिये रक्सौल बॉर्डर से भारत में घुस आई थी। लखनऊ में जसविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों नवेंदु मित्तल और शुवेंदु निगम की मदद से उसके लिए कई फर्जी पासपोर्ट तैयार कराए। थाई महिला को अपने घर में छिपाकर रखा था। 20 अगस्त को इमिग्रेशन और खुफिया विभाग ने जसविंदर व महिला को पकड़कर सरोजनी नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। आरोप है कि पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही जांच की और उन्हें छोड़ दिया। अगले दिन आरोपी महिला एयरपोर्ट से भागने की कोशिश कर रही थी। तभी इमिग्रेशन टीम ने उसे और उसके साथी को पकड़ लिया। महिला के पास से तीन पासपोर्ट, दो थाई आईडी, बोर्डिंग पास और दो मोबाइल फोन मिले। इमिग्रेशन अधिकारियों ने सरोजनी नगर थाने में जसविंदर सिंह, नवेंदु मित्तल, शुवेंदु निगम और थाई महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला और उसके साथी से पूछताछ की जा रही है। दोनों को एक दिन पहले थाने से छोड़े जाने के आरोप कि जांच की जा रही है। नामजद अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

21jjrp20- बाबा कांशीगिरि मंदिर के वार्षिकोत्सव उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा का आगाज करते श्रद्

21jjrp20- बाबा कांशीगिरि मंदिर के वार्षिकोत्सव उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा का आगाज करते श्रद्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed